शशि शेखर जोशी को मिलेगा 2023 का युवा रचनाकार पुरस्कार

अल्मोड़ा। कुमाउनी युवा लेखक शशि शेखर जोशी को इस वर्ष का 'कुसुम पंत स्मृति कुमाउनी युवा पुरस्कार' दिया जाएगा। पुरस्कार चयन समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के बाद उन्हें मातृभाषा कुमाउनी में लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए चुना गया है। समिति सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने जानकारी दी कि आगामी 04, 05 व 06 नवंबर 2023 को पिथौरागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय 15 वें 'राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन' में उन्हें इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मेलन कुमाउनी भाषा की प्रसिद्घ मासिक पत्रिका 'पहरू' और 'कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति' की ओर से आयोजित हो रहा है। 

                              शशि शेखर जोशी

16 सितंबर 1978 को अल्मोड़ा जिले के पभ्या गांव में माता कमला जोशी व पिता षष्ठी दत्त जोशी के घर जन्मे शशि शेखर जोशी बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। कुमाउनी भाषा में वे देश और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर लेखन करते हैं। 'पहरू' पत्रिका के संपादक मंडल में बतौर उप संपादक कुमाउनी भाषा के संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। 
             राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में कुमाऊं और देश भर से प्रवासी कुमाउनी साहित्यकार, कुमाउनी भाषा प्रेमी, संस्कृतिकर्मी, कलाकार, चित्रकार शामिल होंगे। सम्मेलन में कुमाउनी भाषा, साहित्य, संगीत, कला पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाषा, साहित्य, कला, संगीत में योगदान देने वाले शख्सियतों को सम्मानित व पुरस्कृत भी किया जा रहा है। सम्मेलन में पुस्तक प्रदर्शनी, फोटी प्रदर्शनी, समाचार कटिंग प्रदर्शनी, कला एवं चित्र प्रदर्शनी सहित अन्य कई प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आगामी 10, 11 व 12 नवंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन

कुमाऊं में प्रचलित होली संग्रह का विमोचन

हल्द्वानी में कुमाउनी भाषा का 14 वां राष्ट्रीय सम्मेलन

किताब समीक्षा : कुमाउनी शब्दों पर दो किताब - ललित तुलेरा

कुमाउनी पत्रकारिता का इतिहास History of kumauni journalism

कुमाउनी भाषा में इस वर्ष आयोजित आठ लेखन पुरस्कार योजनाएं

'उज्याव' संगठनल उरया सतूं औनलाइन कुमाउनी युवा कवि गोष्ठी